Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra News: महाराष्ट्र के समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद लगी आग; 6 लोगों की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद लगी आग; 6 लोगों की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र में वर्धा समृद्धि हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां पर एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

यह हादसा तब हुआ जब एक आइशर ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। कार में सवार सभी लोगों (ड्राइवर समेत) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आइशर ट्रक के ड्राइवर की भी चोटों के कारण मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को सामान्य करने की कोशिशें भी कीं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग वर्धा जिले के सलोद के रहने वाले है। पीड़ितों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो एडमिशन के सिलसिले में पुणे गई थीं, लेकिन वापसी के सफर में इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं. घटना की खबर मिलते ही हाईवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए कार को काटकर खोलना पड़ा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DUSU चुनाव में ABVP का चला जादू, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर किया कब्जा; NSUI का सूपड़ा साफ

ABVP Wins DUSU Election:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार चुनाव एक बार फिर एबीवीपी का जलवा देखने को मिला है। एबीवीपी ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इसके एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।

MP News:मध्य प्रदेश के आगर मालवा में दर्दनाक हादसा, नाले में बही कार; बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारिश की वजह से उफनते हुए नाले में कार बह गई। जिसमें 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। खुद एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ये जानकारी दी है।

IIT बॉम्बे में छात्र ने किया सुसाइड, कैंपस में फैला आक्रोश; HOD पर लगे गंभीर आरोप

IIT Bombay Student Died By Sucide: आईआईटी बॉम्बे में छात्र के द्वारा आत्महत्या करने के बाद आक्रोश फैल गया है। एनर्जी साइंस विभाग के छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र देर रात सड़कों पर उतर आए और मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast