महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हुआ हमला, कार्यकर्ताओं का पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हुआ हमला, कार्यकर्ताओं का पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

Attack On Anil Deshmukh: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला हुआ हैं। बताया जा रहा है कि वह नरखेड़ में चुनावी सभा खत्म करके काटोल जा रहे थे। इसी बीच, काटोल जलालखेड़ा रोड के पास उनकी कार पर पथराव हुआ। जिसमें अनिल देशमुख को चोटें भी लगी हैं। इसके बाद, उन्हें नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें, इस हमले की खबर सामने आते ही अनिल देशमुख के समर्थक भारी संख्या में काटोल पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी की और जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। देशमुख के कार्यकर्ताओं की मांग है कि हमला करने वालों पर जल्द ही कार्रवाई की जाए।

इस हमले पर सुप्रिया सुले क्या बोली?

शरद पवार ने अनिल देशमुख पर हुए हमले की कड़ी निंदा की हैं। वहीं, सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रचार के बाद वापस जाते समय NCP(शरद चंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाली घटना है। हम सभी इस हमले की निंदा करते हैं। 

BJPपर कसा तंज

सुप्रिया सुले ने आगे कहा 'महाराष्ट्र एक लोकतांत्रिक राज्य है। जहां  चुनाव के समय कभी भी ऐसी मानसिकता कभी नहीं रही है। लेकिन BJPके राज में हमारे राज्य में, खासकर नागपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। गैंगस्टरों को खुली छूट मिल गई है। इसलिए हमारी मांग है कि इस घटना की गहन जांच हो। देशमुख साहब पर हमला करने वाले और उनके मास्टरमाइंड को सजा दी जानी चाहिए।

NCP(शरद गुट) ने की निंदा

इस हमले को लेकर NCP(शरद गुट) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले में पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि  राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) निंदा करती है।  

Leave a comment