Search KhabarFast

Press ESC to close

एक बार फिर चर्चा में आई महाकुंभ वायरल गर्ल, मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी

एक बार फिर चर्चा में आई महाकुंभ वायरल गर्ल, मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी

Monalisa Marriage Controversy: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि उनकी शादी को लेकर हो रही है। मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। महाकुंभ मेले के दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो बनाया था, जिसमें वह रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आई थीं। उनकी मुस्कान और हाव-भाव लोगों को इतने पसंद आए कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट तक बनने लगीं।

मोनालिसा ने की पुलिस सुरक्षा मांग

बुधवार, 11 मार्च को मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फारमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि वे अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं और उन्हें डर है कि मोनालिसा के पिता उन्हें जबरन वापस ले जा सकते हैं। पुलिस से अनुमति मिलने के बाद दोनों ने केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए फारमान खान ने कहा कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। उन्होंने बताया कि पहले मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन शुरुआत में उन्होंने मना कर दिया था। बाद में दोनों को एक-दूसरे से गहरा प्यार हो गया और अब वे केरल में बसना चाहते हैं। मोनालिसा ने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ छह महीने पुराना है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी गांव में किसी और से कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह फारमान से प्यार करती हैं और अब बहुत खुश हैं।

निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी

हालांकि इस शादी को लेकर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस शादी को लेकर कई आरोप लगाए और कहा कि इससे महाकुंभ की पवित्रता पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता पुलिस स्टेशन के बाहर काफी नाराज और दुखी नजर आए। फिलहाल यह शादी सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Disha Vakani Father Passes Away: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता-थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का आज निधन हो गया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast