Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में जमीन विवाद में महिला के साथ शर्मनाक बर्ताव, 11 आरोपियों पर मामला दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में जमीन विवाद में महिला के साथ शर्मनाक बर्ताव, 11 आरोपियों पर मामला दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा के पास ग्राम अरनिया वेणा में शादीशुदा महिला द्वारा प्रेमी के पिता से जमीन में हक़ मांगने से नाराज होकर परिवार वालो ने महिला की चोंटी काटकर अर्धनग्न कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर महिला को गांव के लोगों के सामने जुलूस निकाल दिया। इस सनसनीखेज घटना का पता चलते ही पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें तीन महिला भी शामिल है।

झारड़ा पुलिस ने बताया कि 30 जून की सुबह करीब 9 से 9.30 बजे अपने घर के कमरे में थी। आरोप है कि आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह एवं बद्रीलाल, तीनों निवासी ग्राम अरनिया वेणा कुछ लोगो के साथ जबरन घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और उसके बाल व हाथ पकड़कर उसे घसीटते हुए बाहर ले गए, जहां पहले से अन्य लोग मौजूद थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन महिलाओं समेत आरोपियों ने उसके सिर के बाल काट दिए, कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया तथा गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव के लोगों के सामने जुलूस निकाला।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का पहला विवाह ग्राम अरनिया वेणा में हुआ था। यही पर रहने वाले एक युवक से पीड़िता को प्यार हो गया है। महिला ने अपने पति को छोड़कर युवक से 2023 में भागकर शादी कर ली, इसके बाद दोनों इंदौर रहने लगे। विवाह के बाद से महिला अपने नए ससुराल में जमीन के बंटवारे को लेकर दबवा बना रही थी। जमीन के हिस्से के बंटवारे के सिलसिले में तीन दिन पहले वह ग्राम अरनिया वेणा स्थित अपने ससुराल आई थी। इस दौरान ससुराल वालो ने नाराज होकर महिला के बाल काटकर उसको जूते चप्पल की माला पहनाकर जुलुस निकाल दिया।

पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट से आंख के पास, गाल, सिर, पेट एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या का आरोप उसके सगे बड़े भाई पर लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Uttarakhand News: समय से पहले चुनाव की अटकलों पर CM धामी का बड़ा बयान, बोले- ऐसी कोई सूचना नहीं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल समय से पहले चुनाव कराने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है और न ही ऐसी कोई तैयारी चल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast