
Whatsapp Pramukh In MP: मध्य प्रदेश की BJPसरकार ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए वॉट्सएप प्रमुख बनाने का काम शुरू किया हैं। सरकार ने भोपाल के रहने वाले रामकुमार चौरसिया को प्रदेश का वॉट्सएप प्रमुख बनाया हैं।
बता दें, रामकुमार चौरसिया प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने एमएससी तक पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से रायसेन जिले के रहने वाले हैं, लेकिन बीते 30 साल से भोपाल में ही रह रहे हैं।
पीएम मोदी पर क्या बोले वॉट्सएप प्रमुख?
रामकुमार ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं और उन्हीं की वजह से उनका झुकाव BJPकी तरफ बढ़ा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस तरह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद युवाओं में देश के प्रति जो भाव जागा है और जिस तरह से आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उससे उन्हें गर्व महसूस होता है। इसलिए ही उन्होंने BJPसे जुड़ने का फैसला किया है।
रामकुमार ने आगे कहा कि BJPने मुझे प्रदेश का पहला वॉट्सएप प्रमुख बनाया है। इसलिए मेरी कोशिश रहेगी कि पार्टी की विचारधारा और सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने बूथ के सभी मतदाताओं तक वॉट्सएप के जरिए पहुंचा सकूं।
BJPसंगठन कर रही बूथ की तैयारी
बता दें, हाल ही में प्रदेश BJPअध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के वार्ड-80 से खुद पन्ना प्रमुख बनकर बूथ संगठन पर्व का उद्घाटन किया था। इसी तरह BJPने हर बूथ पर 12 पदाधिकारियों का एक ढांचा तैयार किया है। जिसे पूरे प्रदेश के सभी 65,015 बूथ तक लेकर जाया जाएगा।
इसके लिए सबसे पहले हर बूथ पर एक बूथ अध्यक्ष होगा, फिर बूथ मंत्री और BLA-2होगा। जो पार्टी कार्यकर्ता होगा। इन कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, उनमें वॉट्सएप प्रमुख, मन की बात प्रमुख, हितग्राही प्रमुख, पन्ना प्रमुख आदि होंगे। हर बूथ में 12 लोगों की कार्यसमिति बनेगी, जिसमें तीन महिलाओं का होना अनिवार्य है। ताकि संगठन में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़े।
Leave a comment