Search KhabarFast

Press ESC to close

Zomato-Swiggy की तरह Flipkart करेगा फूड डिलीवरी, इस दिन से होगी सर्विस की शुरुआत

Zomato-Swiggy की तरह Flipkart करेगा फूड डिलीवरी, इस दिन से होगी सर्विस की शुरुआत

Flipkart To Stsrt Food Delivery Service:ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अब फूड डिलीवरी के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। कंपनी 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी फूड डिलीवरी सेवा की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने शहर के कई रेस्टोरेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना भी शुरू कर दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट की एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब भारतीय फूड डिलीवरी बाजार में अभी तक जोमैटो और स्विगी का दबदबा रहा है। हालांकि, हाल के महीनों में रैपिडो ने भी अपने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Ownly के जरिए इस बाजार में नए सेवा की शुरुआत करने जा रही है।

Flipkart की नई सेवा

Flipkart रेस्टोरेंट्स को आकर्षित करने के लिए बड़ा दांव चल रही है। कंपनी उनसे करीब 10 फीसदी कमीशन लेने की योजना बना रही है। फिलहाल जोमैटो और स्विगी आमतौर पर रेस्टोरेंट्स से 16 फीसदी से 30 फीसदी तक कमीशन लेते हैं। ऐसे में फ्लिपकार्ट का कम कमीशन मॉडल छोटे और बड़े दोनों तरह के रेस्टोरेंट्स के लिए कारगर साबित हो सकता है।

ओपन नेटवर्क का होगा इस्तेमाल 

प्लिपकार्ट इस कारोबार में पारंपरिक मॉडल की बजाय ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का इस्तेमाल करने वाला है। ओएनडीसी सरकार की पहल है, जिसका मकसद डिजिटल कॉमर्स को ज्यादा खुला और प्रतिस्पर्धी करना है। इससे फ्लिपकार्ट को शुरुआत से पूरा नेटवर्क तैयार करने की जरूरत नहीं होगी और वह तेजी से अपनी सर्विस शुरू कर सकेगा।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में फूड डिलीवरी सेवा सिर्फ बेंगलुरु में होगी। कंपनी पहले चुनिंदा ग्राहकों के साथ इस सेवा का टेस्ट करेगी। ग्राहकों की राय और सेवा में सुधार के बाद इसे दूसरे शहरों में भी शुरू किया जाएगा। ग्राहक फ्लिपकार्ट की फूड डिलीवरी सर्विस का इस्तेमाल मुख्य फ्लिपकार्ट ऐप के साथ-साथ एक अलग फूड डिलीवरी ऐप के जरिए भी कर सकेंगे। 
Also read: Gold-Silver Price Today 24 July 2026: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे दाम; चांदी भी हुई सस्ती

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: अगस्त की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर, जानें गिरावट की वजह

अगस्त महीने के पहले दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर करीब 4,000 रुपये तक कम हो गया, जबकि 10 ग्राम की कीमत में लगभग 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

Gold Price Today: अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ सोना, 24 और 22 कैरेट के बढ़े दाम, जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Prices Today: महीने के पहले दिन यानी एक अगस्त को बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast