Search KhabarFast

Press ESC to close

रिटायरमेंट के बाद भी रहाणे को मिलेगी भारी-भरकम रकम, जानिए पैसा का पूरा हिसाब-किताब

रिटायरमेंट के बाद भी रहाणे को मिलेगी भारी-भरकम रकम, जानिए पैसा का पूरा हिसाब-किताब

Ajinkya Rahane Pension: अजिंक्य रहाणे ने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब जब रहाणे ने अपने करियर को विराम देकर जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो उनके सामने भविष्य के नए रास्ते और आय के नए मौके तलाशन होंगे।

हालांकि, इस नए सफर में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वित्तीय सहायता मिलेगी। बीसीसीआई की मौजूदा नीतियों के अनुसार लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को जीवनभर पेंशन दी जाती है।  साल 2022 में, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के कार्यकाल के दौरान बोर्ड ने पूर्व खिलाड़ियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था।

रहाणे को मिलेगी पेंशन

बता दें कि जिन खिलाड़ियों ने भारत के लिए 25 या उससे अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं, उन्हें सर्वोच्च श्रेणी में रखा जाता है। इस श्रेणी के खिलाड़ियों की पेंशन पहले 50,000 रुपए प्रति माह थी, जिसे बढ़ाकर 70,000 रुपए प्रति महीने किया गया है। अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसके तहत वह पेंशन के भागिदार है और उन्हे प्रत्येक महीने 70000 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा उनका परिवार संयुक्त मेडिकल इंश्योरेंस योजना के पात्र हैं। रहाणे को 10 लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ सिर्फ क्रिकेटर को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और 25 साल से कम उम्र के अविवाहित बच्चों को भी दिया जाएगा।

इस दौरान पेंशन होगी बंद

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार रहाणे को यह पेंशन जीवनभर मिलती रहेगी, लेकिन इसमें एक शर्त रखी गई है। यदि रहाणे भविष्य में बीसीसीआई के साथ किसी आधिकारिक पद पर काम करते हैं, जैसे कि राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच, सहायक कोच, या फिर बोर्ड में कोई प्रशासनिक/सलेक्शन का पद संभालते हैं और जब तक वह उस पद पर रहेंगे और बीसीसीआई से नियमित वेतन प्राप्त करेंगे, तब तक उनकी यह पेंशन अस्थाई रूप से रोक दी जाएगी। जैसे ही वे उस पद मुक्त होंगे, उनकी पेंशन पुनः बहाल हो जाएगी।           

Also read: हरियाणा के मोहित खत्री बने रग्बी में टीम इंडिया की शान, जानें उनकी संघर्ष से सफलता तक की कहानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast