Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Price Today: अगस्त की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर, जानें गिरावट की वजह

Gold Price Today: अगस्त की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर, जानें गिरावट की वजह

Gold Price Today: अगस्त महीने के पहले दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर करीब 4,000 रुपये तक कम हो गया, जबकि 10 ग्राम की कीमत में लगभग 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और इसका भाव करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1.5 प्रतिशत गिरकर 4,043 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं स्पॉट सिल्वर में 2.4 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज हुई और इसकी कीमत 57.62 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंच गई। घरेलू वायदा बाजार MCX में भी सोना 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,17,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे कारोबार करती रही।

सोने-चांदी का भाव

हालांकि जुलाई 2026 के पूरे महीने की बात करें तो सोने ने चांदी से बेहतर प्रदर्शन किया। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतें 2 से 3 प्रतिशत तक कमजोर रहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले, डॉलर की चाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। वहीं ऊंची ब्याज दरों की संभावना के कारण निवेशकों ने सोने में खरीदारी सीमित रखी।

क्या कहतें हैं विशेषज्ञ?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (रिसर्च) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच करीब 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। उनका कहना है कि फिलहाल निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली नीति और वैश्विक आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। जब तक ब्याज दरों को लेकर स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतें सोने-चांदी की दिशा तय करेंगी। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। 

Also read: Gold Price Today: अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ सोना, 24 और 22 कैरेट के बढ़े दाम, जानें चांदी का भाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, 51 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा; समझें PF और पेंशन का गण‍ित

EPFO New Rule: केंद्र सरकार ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी। इस कदम से 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Gold-Silver Price Today 17 September 2026: सोना फिसला, चांदी भी हुई सस्ती; जानें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत बुधवार शाम के 4,384.60 डॉलर प्रति औंस से घटकर गुरुवार सुबह 4,311.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसी तरह चांदी भी 65.08 डॉलर प्रति औंस से फिसलकर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,470 रुपये था। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,35,275 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,34,786 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,53,600 रुपये और चांदी 2,35,140 रुपये प्रति किलो रही। दूसरी ओर, Goodreturns के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

100% टैरिफ का खौफ बेअसर! US Fed के झटके के बाद भी शेयर बाजार में तूफानी तेजी

Share Market Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लगभग सपाट रही। निफ्टी 23,200 के ऊपर बना रहा, जबकि सेंसेक्स सुबह के शुरुआती सत्र में लगभग 80 अंक ऊपर था। दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने सत्र की शुरुआत गैप-डाउन ओपनिंग के साथ की। सेंसेक्स 74,182.62 पर खुला और पिछले बंद भाव 74,336.45 के मुकाबले 80.27 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर लगभग 74,416.72 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी बुधवार के बंद भाव 23,217.60 के मुकाबले 33.25 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 23,250.85 पर कारोबार कर रहा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast