License Suspension: सड़क पर बढ़ रहे हादसे और यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं। बता दें की अब बार-बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइंसेंस को सस्पेंड या फिर रद्द भी की जा सकती हैं। आगरा के मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं। जिसमें कहा गया हैं की अगर किसी वहां पर 5 से ज्यादा चलान कटने का रिकॉर्ड हैं। तो ऐसे वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द या फिर सस्पेंड किया जा सकता हैं।
रेंट पर ऑटो और ई-रिक्शा चलवाने वालों पर होगी कार्रवाई
शहर में अनियंत्रित ऑटो-रिक्शा और ई- रिक्शा लगने वाले भीषण जाम के कारण प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया हैं। डीआइजी रेंज शैलेश कुमार पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन स्वामियों की पहचान की जाए, जो कई-कई वाहन खरीदकर उन्हें किराए पर चलवा रहे हैं। केवल वैध लाइसेंस धारक चालकों को ही वाहन चलाने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने और किराए पर गैरकानूनी ढंग से वाहन चलवाने वाले स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में ऑटो-रिक्शा के लिए 'जोन प्रणाली' लागू करने की भी बात सामने आई हैं।
Also read: UP को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन, PM Modi ने उत्तरी कोरिडोर को दी मंजूरी, दिल्ली से काशी सिर्फ 3.5 घंटे में !
सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश
बैठक में ड्राइविंग लाइंसेंस को सस्पेंड या फिर रद्द वाले मुद्दे के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में सामने आया कि पिछले कुछ महीनों में हेलमेट, मोबाइल के इस्तेमाल और नशे में गाड़ी चलाने के मामलों में कुछ कमी आई है, लेकिन सीटबेल्ट नहीं लगाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई हैं। और इसपर भी जोर देने की बात कही गयी हैं। जिससे की लोगों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं होने पाए।