Search KhabarFast

Press ESC to close

त्योहारी सीजन से पहले आई गुड न्यूज, GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, खजाने में आए 2.31 लाख करोड़

त्योहारी सीजन से पहले आई गुड न्यूज, GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, खजाने में आए 2.31 लाख करोड़

GST Collection: त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। अक्टूबर 2026 में देश का कुल GST कलेक्शन 23 फीसदी की जबरदस्त छलांग के साथ 2.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। सरकार ने रविवार को आंकड़े जारी किए हैं। यह उछाल मजबूत घरेलू बिक्री और इंपोर्ट से मिले शानदार रेवेन्यू की वजह से आया है। रिफंड देने के बाद भी सरकार की झोली में नेट GST कलेक्शन के तौर पर 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक आए हैं।

घरेलू बिक्री और इंपोर्ट ने दिखाई ताकत

आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर में घरेलू बिक्री से मिलने वाला GST रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। यह बताता है कि देश के अंदर मांग और खपत दोनों तेज हुई हैं।वहीं इंपोर्ट से मिलने वाले रेवेन्यू में तो बंपर उछाल आया है। यह 42 फीसदी की बड़ी बढ़त के साथ 72,246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी घरेलू बिक्री और इंपोर्ट दोनों ने मिलकर अक्टूबर के कुल कलेक्शन को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

Also read: INDIA ब्लॉक की रैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, दिवाली सीजन में दिल्ली के बाजारों में छाया सन्नाटा; 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका

CGST, SGST और IGST से कितनी कमाई?

अक्टूबर के कुल 2.31 लाख करोड़ के GST कलेक्शन में अलग-अलग टैक्स का भी बड़ा योगदान रहा।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सेंट्रल GST (CGST) से 42,935 करोड़ रुपये की कमाई हुई। स्टेट GST (SGST) से 51,340 करोड़ रुपये मिले। जबकि इंटीग्रेटेड GST (IGST) का कलेक्शन सबसे ज्यादा 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। इसमें इंपोर्ट पर लगने वाला IGST भी शामिल है।

GST रिफंड भी बढ़ा, फिर भी नेट कलेक्शन में बंपर ग्रोथ

अक्टूबर में सरकार ने GST रिफंड भी ज्यादा दिया है। कुल GST रिफंड 6.5 फीसदी बढ़कर 27,934 करोड़ रुपये रहा।रिफंड को घटाने के बाद भी नेट GST कलेक्शन में 26 फीसदी की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 2.03 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। यह दिखाता है कि रिफंड के बाद भी सरकार का खजाना पिछले साल के मुकाबले काफी भरा रहा।एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारों से पहले कंजम्पशन बढ़ने और इकोनॉमी में तेजी के चलते GST कलेक्शन में यह रिकॉर्ड उछाल आया है। आने वाले महीनों में भी यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मां और सास को सैल्यूट कर जीता दिल! नए वायुसेना प्रमुख का पहला कदम बना मिसाल,वायरल हुआ VIDEO

Delhi News: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने ऐसा काम कर दिया जिससे पूरी सोशल मीडिया उनकी दीवानी हो गयी हैं। बता दें की एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने देश के वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस औपचारिक सैन्य कार्यक्रम के ठीक बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वहां मौजूद अपनी माता निर्मला दीक्षित और अपनी सासू मां कमला पांडेय के पास जाकर उनके पैर छुए

₹32 हजार सस्ता हुआ Xiaomi का 65 इंच Smart TV, Flipkart सेल में मिल रही धांसू डील

Flipkart Sale:अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही Big Bang Diwali Sale में Xiaomi के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस डील के तहत टीवी की कीमत में करीब 32 हजार रुपये की कटौती की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast