Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से हरिद्वार जाना हुआ आसान, इस दिन से शुरू होने वाला है सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार एक्सप्रेसव, डेढ घंटे में तय होगा सफर

दिल्ली से हरिद्वार जाना हुआ आसान, इस दिन से शुरू होने वाला है सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार एक्सप्रेसव, डेढ घंटे में तय होगा सफर

Saharanpur-Haridwar Expressway:दिल्ली से हरिद्वार जाने में अक्सर लोगों को भारी-भरकम ट्रैफिक के साथ आने-जाने में वक्त भी ज्यादा लगाता है। अब इसी दिक्कत को खत्म करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। दरअसल, सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने वाली है।

बताया जा रहा है कि 51 किलोमीटर लंबा ये लिंक एक्सप्रेसवे सहारनपुर के सोहनचिड़ा मस्त से शुरू होकर रूड़की होते हुए हरिद्वार के बहाराबाद तक जाएगा। सामान्य सड़क रूट से दिल्ली से हरिद्वार जाने में ट्रैफिक के कारण 3 से 4 घंटे लगते हैं। अब नया एक्सप्रेसवे बन जाने से सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा।  

क्या है दिल्ली-देहरादून का हरिद्वार लिंक रूट  

दिल्ली-देहारदून एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक जाने वाले लिंक को सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इससे पहले देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए नए रास्ते के विकल्प मिल जाएंगे। इससे दिल्ली से देहरादून जाने में ढ़ाई घंटे लगेंगे। अभी दिल्ली से देहरादून जाने में 6-7 घंटे लगते थे। इससे पहले सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि दिल्ली से हरिद्वार रूट दो महीने में खोल दिया जाएगा।

क्या है सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार रूट  

दरअसल, सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार एक्सप्रेसवे की शुरुआत सहारनपुर का हलजोयास सोहनचिड़ा से होगा। एक्सप्रेसवे आगे बढ़कर गागलहेड़ी के पासे से गुजरता है। फिर भगवानपुर को बाईपास करता है। यह रूड़की शहर के उत्तर से एक नया बाईपास बनता है। गाड़ियां इसी बाईपास के जरिए रूड़की शहर के लिए जाती है। वहीं, कोर कॉलेज के पास गुजरते हुए यह बाईपास रूड़की-हरिद्वार नेशनल हाईवे को कनेक्ट करता है। रूड़की बाईपास से आगे बढ़ते हुए यह मार्ग इमलीखेड़ा और धनौरी के करीब से गुजरता है। फिर हरिद्वार के वेस्ट रिंग रोड पर बहाराबाद में खत्म होता है। वहीं, बहाराबाद में हाईवे खत्म होने के बाद यात्री हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर आ जाएंगे।  
 

Also read: Uttarakhand News: ऋषिकेश में CM धामी का भव्य स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Day 2026: हरियाणा के 60 साल पूरे, PM मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक ने दी बधाई; CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana Day 2026: हरियाणा आज यानी 1 नवंबर 2026 को अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, वीरता और मेहनतकश लोगों की सराहना करते हुए कहा कि खेती, खेल, रक्षा सेवाओं, उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, CM धामी ने मातृशक्ति की भूमिका को सराहा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड कौथिक-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अखिल गढ़वाल सभा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी आत्मा भी है। हमारी लोकभाषाएं, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मेले और पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को संरक्षित रखना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast