Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी; अमित शाह की सभा में BJP में हो सकते हैं शामिल

Punjab News: AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी; अमित शाह की सभा में BJP में हो सकते हैं शामिल

Punjab News:पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों ने AAP छोड़ने का फैसला किया है। चर्चा है कि दोनों विधायक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों विधायक पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज थे।

हालांकि, BJP में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस्तीफ देने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा हैं। दोनों विधायकों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा से और चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना विधानसभा सीट से विधायक हैं। चेतन सिंह जौड़ामाजरा  भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

पहली सूची में नहीं मिला था टिकट

AAP ने 31 अक्टूबर को 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने सभी 40 मौजूदा विधायकों को उनकी वर्तमान सीटों से दोबारा टिकट दिया है। हालांकि, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा का नाम इस सूची में शामिल नहीं था। इसके अलावा पार्टी ने हाल ही में सनौर और समाना विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारी भी नियुक्त किए थे। सनौर में रंजोध हडाना और समाना में सुरजीत सिंह रखड़ा को जिम्मेदारी दी गई थी। इससे दोनों विधायकों के टिकट कटने की अटकलें तेज हो गई थीं।

BJP का थाम सकते हैं दामन

दोनों विधायकों के AAP छोड़ने के बाद अब उनके BJP में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं। अमित शाह की सभा में उनके बीजेपी का दामन थामने की भी अटकलें हैं। हालांकि, उनके शामिल होने की तारीख और कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।   

Also read: मॉक संसद की जगह होगा महाभियोग का आयोजन, आखिर कांग्रेस ने क्यों बदला फैसला;जानें कारण

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 9 उम्मीदवारों को मिला टिकट; पूर्व मेयर कुलदीप कुमार भी मैदान में

Chandigarh Municipal Corporation Election 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 5 महिलाएं हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

UP Election:उत्तर प्रदेश में आखिर कैसे कम हो गए 1.27 करोड़ हिंदू वोटर? CM योगी ने बताई इसके पीछे की वजह

UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। यानी वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार की जा रही है। अब इसी एसआई को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों सीएम योगी ने कहा था कि लगभग 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast