Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: नहीं थम रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति; कई रिहायशी इलाके जलमग्र

Uttar Pradesh News: नहीं थम रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति; कई रिहायशी इलाके जलमग्र

Uttar Pradesh News: लगातार हो रही बारिश और अलग-अलग कारणों से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों उफान पर है। हालात ये हैं कि रिहाइशी इलाके भी जलमग्न हो गए हैं। जिसके कारण लोगों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। यहां तक की प्रयागराज के कई घाट पानी में डूब चुके हैं।        

वहीं, घाटों पर जहां-जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती थी, वहां अब चारों तरफ पानी नजर आ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। सड़क पर पानी भरने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।  

स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कत

नदी किनारे बसे कई इलाके के घर पानी में डूब गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों के सामने सुरक्षित स्थान पर जाने की चुनौती बनी हुई है। बाढ़ का पानी घरों में पहुंचने के बाद लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दिक्कत हो रही है। कई परिवार पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुके हैं। जबकि कुछ लोग ऊंचे स्थान और सुरक्षित ठिकानों की ओर रुख कर रहे हैं।

आने वाली स्थिति से निपटने की चुनौती  

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। संभवित खतरे को देखते हुए राहत चौकियां और राहत कैंप बनाए गए हैं, ताकी जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन और राहत टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार नदीं के बढ़ते जलस्तर की निगरानी की जा रही है। फिलहाल गंगा और यमुना के जलस्तर बढ़ने से संगन नगरी के निवासियों की चिंता बढ़ गई है और आने वाली चुनौती पर भी नजर बनी हुई है।         

Also read: UP News: कानपुर के एक खेत में ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, एक पायलट की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast