Search KhabarFast

Press ESC to close

Keeway का पहला ई-स्कूटर भारत में जल्द होगा पेश, शानदार रेंज और एडवांस फीचर्स

Keeway का पहला ई-स्कूटर भारत में जल्द होगा पेश, शानदार रेंज और एडवांस फीचर्स

Keeway अब भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EZI Hypevolt हो सकता है, जिसे अगले महीने भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 125cc पेट्रोल स्कूटर जैसी परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

दो वेरिएंट्स में होगा पेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Keeway EZI Hypevolt को भारत में V1 और V2 दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। दोनों मॉडल्स में बैटरी क्षमता, मोटर पावर और रेंज का अंतर देखने को मिलेगा। इस स्कूटर को फिलहाल चीन में तैयार किया जा रहा है और भारत में इसे CBU यूनिट के रूप में इंपोर्ट किया जा सकता है।

Also read: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tiago, कम कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

V1 और V2 की परफॉर्मेंस

V1 वेरिएंट में 72V, 35Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी क्षमता 2.52kWh होगी। इसमें 2,000W मोटर दी जाएगी, जो 80kmph की टॉप स्पीड और 65 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। यह मॉडल रोजाना शहर में कम दूरी तय करने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

वहीं V2 वेरिएंट में डुअल बैटरी सेटअप मिलेगा, जिसकी कुल क्षमता करीब 5kWh होगी। यह लंबी दूरी और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों को टारगेट करेगा।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Keeway EZI Hypevolt में LED लाइट्स, कीलेस स्टार्ट, डिस्क ब्रेक और 14-इंच अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। स्कूटर में 5-इंच TFT LCD डिस्प्ले भी मिलेगा। इसके अलावा ग्लोबल मॉडल में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, क्रूज कंट्रोल, डुअल ABS, USB पोर्ट, ADAS और ऐप-बेस्ड नेविगेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

Also read: नई Tata Tiago के वेरिएंट और रंग आए सामने, यहां जानें डिटेल में

किससे होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च के बाद Keeway EZI Hypevolt का मुकाबला आने वाले Ultraviolette Tesseract जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से हो सकता है। हालांकि भारतीय मॉडल में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, इसका खुलासा लॉन्च के समय होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast