Search KhabarFast

Press ESC to close

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tiago, कम कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tiago, कम कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Tata Tiago 2026: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो का नया अवतार Tiago बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई कार को पहले से ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और किफायती बनाने का दावा किया है। यह कार पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध होगी।

Tiago की शुरुआती कीमत 

कंपनी ने Tiago की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जिससे यह भारत की सबसे सस्ती सेफ कारों में से एक बन गई है। पेट्रोल वेरिएंट का टॉप मॉडल 7.29 लाख रुपये तक जाता है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये तक जाती है। 

लाइफटाइम मिलेगी वारंटी

इलेक्ट्रिक वर्जन यानी Tiago EV की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि कंपनी ने इसमें बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) विकल्प भी दिया है, जिसके तहत कार की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये तक कम हो जाती है। कंपनी का दावा है कि नई EV को 30 मिनट में फास्ट चार्ज किया जा सकता है और इसमें बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दी जा रही है।

सेफ्टी पर दिया गया खास ध्यान

नई टियागो में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। साथ ही हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल का इस्तेमाल कर कार की बॉडी को और मजबूत बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। फीचर्स की बात करें तो कार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एएमटी वेरिएंट में पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इससे ड्राइविंग अनुभव और भी आरामदायक और सुरक्षित हो जाता है।

इंजन को बनाया गया खास

इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट में यह इंजन 75.5 हॉर्सपावर की पावर देता है। नई टियागो का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई आई10 जैसी कारों से होगा। कम कीमत और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि यह कार मिडिल क्लास ग्राहकों को काफी आकर्षित करेगी।

Also read: भारत में Realme की P4 सीरीज हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast