Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal ka Mousam : देश के 19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जाने IMD की ताजा अपडेट

Kal ka Mousam : देश के 19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जाने IMD की ताजा अपडेट

Kal ka Mousam : मानसून के चलते देश में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 19 राज्यों में आंधी और भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने बताया की  50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इन 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
IMD ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, कोंकण-गोवा, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

Also read: Rajasthan Roadways : राजस्थान रोडवेज की सरदारशहर से साँवरिया जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट (20-22 जून): मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल यानी 20 जून को आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक, दिल्ली के आसमान पर 21 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 22 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन आंधी या बारिश होने की संभावना काफी कम है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ लू का अलर्ट (20-24 जून): बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, संभाल, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में मौसम विभाग ने कल यानी 20 जून को लू चलने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पूर्वी यूपी में 24 जून को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में 20 जून को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार में 23 जून से दिखेगा मानसून का असर (20-23 जून): मौसम विभाग ने 20 जून को बिहार के वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, पटना, नालंदा, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में हीटवेव की यह स्थिति 22 जून तक बनी रहेगी। जबकि 23 जून को राज्य में मानसून का असर दिखना शुरू हो सकता है। 23 से 25 जून के दौरान मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Also read: Delhi News: नॉन-BS6 गाड़ियों से लेकर पार्किंग फीस तक, सर्दियों में प्रदूषण के खिलाफ सरकार का एक्शन प्लान तैयार

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना (20-23 जून): पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसार, भटिंडा में मौसम विभाग ने कल यानी 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान करीब 60 की स्पीड से हवा भी चल सकती है। IMD के अनुसार, 22 जून के दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में आंधी का अलर्ट ( 20-25 जून): मौसम विभाग ने राजस्थान में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट (20-22 जून): मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर जिले में 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, बारिश का यह दौरान 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी संभावना है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार (20-25 जून): चलोमी, रुद्रप्रयागर, पिथौरागढ़, नैनीताल में मौसम विभाग ने 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं 25 जून तक रुक-रुककर बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट (20 जून): IMD ने ओडिशा में 20 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 23 जून के आसपास मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल।

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट (20-25 जून): मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 20 से 25 जून के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 23 जून के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना (20-22 जून): IMD ने जम्मू-कश्मीर में 22 जून तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। 20 जून को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Viral Story: शादी के 8 दिन पहले घर से भागकर की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान

Viral Story: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, उसी पिता ने अपनी जिंदा बेटी का श्राद्ध कर दिया। सरिया क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी शादी से आठ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके दोनों शादी कर ली। जिसके बाद युवती ने अपनी पति के साथ एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

kal ka Mausam: 20 जून से फिर बढ़ी गर्मी, 45 जिलों में लू का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल टूटती नजर आ रही है। कुछ दिनों पहले हुई हल्की प्री-मानसून बारिश के बाद लोगों को लगा था कि अब मौसम सुहाना हो जाएगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast