Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में सर्दियां शुरु होते ही प्रदूषण की समस्या सभी के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। चारों तरफ कोहरे के साथ प्रदूषण भी छाया रहता है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी से कमर कस ली हैं और समय से पहले तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल, सीएम रेखा गुप्ता ने ‘Proactive Winter Air Quality Management Framework’ को औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत 01 नवंबर से फरवरी तक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई नए नियम लागू किए जाएंगे। इसके अलावा राजधानी में दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड नॉन-BS VI कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक रहेगी।
Also read: Rajasthan Roadways : राजस्थान रोडवेज की सरदारशहर से साँवरिया जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल
नॉन-BS6 गाड़ियों पर लगेगी रोक
सर्दियों में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए 01 नंवबर से नॉन-BS6 वाहनों पर बैन लग जाएगा। क्योंकि इन वाहनों को प्रदूषण का बड़ा कारण माना जाता है। इसके तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड नॉन-BS6 कमर्शियल वाहनों (ट्रक, गुड्स वाहन आदि) को 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी। तो वहीं, BS-VI मानक वाले, CNG और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को ही अनुमति ही।
पार्किंग फीस में होगी बढ़ोतरी
इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था पर भी सख्त नियम लागू किए जाएंगे। जिसके तहत 01 नवंबर से शहर में पार्किंग शुल्क को दोगुना किया जा सकता है। इसका मकसद निजी वाहनों के उपयोग को कम करना और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना होगा।
PUCC होगा अनिवार्य
दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर केवल वैध Pollution Under Control Certificate (PUCC) वाले वाहनों को ही पेट्रोल-डीजल बेचा जाएगा।
सरकार की तैयारी तेज
मालूम हो कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब की श्रेणी में चली जाती है। इसी समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, जिसे समय आने पर बिना देरी के तुरंत लागू किया जा सकें और प्रदूषण स्तर को नियंत्रित किया जा सकें।