Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर जारी, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर जारी, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। प्री-मानसून गतिविधियों के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 22 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा।

25 जून तक हल्की बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में 25 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून तक बारिश के साथ आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में 24 और 25 जून को भारी बारिश हो सकती है। वहीं 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल में 22 से 25 जून और उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने दी सावधान रहने की सलाह 

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में जल्द ही अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता और हावड़ा समेत कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर न जाने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Also read: Petrol-Diesel Price : आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

100% इथेनॉल वाले E100 फ्यूल को मंजूरी, एमिशन नियमों में भी सरकार ने किया बदलाव

सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 में बदलावों के तहत, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ ने नोटिफ़ाई किया है, फ़्लेक्सिबल फ़्यूल पर चलने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई गाड़ियों में E100 इथेनॉल फ़्यूल के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है। गज़ट नोटिफ़िकेशन के मुताबिक, सरकार ने फ़्लेक्स-फ़्यूल गाड़ियों के लिए तय एमिशन स्टैंडर्ड्स में E85 के साथ E100 को भी शामिल किया है, जिससे लगभग प्योर इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का रास्ता साफ़ हो गया है।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 33% वोटरों के नाम हटाने के आरोप पर ECI-केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

SC on Maharashtra SIR: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में इलेक्शन कमीशन (ECI) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के तहत वोटर रोल में नाम शामिल कराने के इच्छुक लोगों के लिए डॉक्यूमेंट्स, जिसमें दावे और आपत्तियां शामिल हैं, फाइल करने की तारीख बढ़ाने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब से ओडिशा में रेड अलर्ट, 27 अक्टूबर को 25 इन राज्यों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें IMD अपडेट

IMD Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन अर्नब के 28 अक्टूबर की दोपहर को यनम के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast