PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज ब्रिक्स 21 देशों का परिवार है। दुनिया की 40 फीसदी जीडीपी और 25 फीसदी व्यापार इन देशों के बीचो होता है। पीएम मोदी ने भारत के मेक इन इंडिया, इवोनेट इंडिया और स्केल फॉर द वर्ल्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने आज भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स हैं।
पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब 50 फीसदी पेमेंट यूपीआई के जरिए होते हैं। उन्होंने कहा कि कारोबार के बैरियर को खत्म करना चाहते हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम लिए बगैर कहा कि व्यापार के रुटों को सुरक्षित करना होगा। समुद्री रास्तों को सुरक्षित करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल जीडीपी लगभग ढाई गुना हुई है, वहीं BRICS देशों की जीडीपी लगभग चार गुना हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र हैं। ब्रिक्स का बढ़ता दायरा, रफ्तार और उम्मीदें हम सबके बीच साफ तौर पर दिखाई देती है।
पुतिन ने दिया न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसे के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली के भारत मंडपम में 45 मिनट तक वार्ता हुई। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर औद्योगिक प्रदर्शन स्थल गए। वहीं, पुतिन ने पीएम मोदी को 24वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया है। जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
Also read: IMF ने भारत के ताजा GDP आंकड़ों पर लगाई मुहर, 7.8% ग्रोथ को लेकर कहा - उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन ...