Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन आएगी 23वीं किस्त

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन आएगी 23वीं किस्त

PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के बैंक खातों में भेजी गई थी। इसके बाद अब देशभर के किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चर्चा तेज है कि अगली किस्त जून और जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती है।

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन योजना के निर्धारित चक्र को देखते हुए जल्द ही किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने के बाद अब चार महीने के अंतराल के अनुसार 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है। कृषि मंत्रालय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू होने की भी चर्चा है। आमतौर पर किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर तारीख की घोषणा कर दी जाती है।

किस्त पाने के लिए पूरे करें ये तीन जरूरी काम

किसानों को सलाह दी जा रही है कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर लें।

1. e-KYC जरूर कराएं

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है। किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं।

2. आधार और बैंक खाते की लिंकिंग जांचें

किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही एनपीसीआई (NPCI) सीडिंग भी अपडेट होनी चाहिए ताकि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि सीधे खाते में पहुंच सके।

3. फार्मर आईडी अपडेट रखें

कुछ राज्यों में नई व्यवस्था के तहत फार्मर आईडी को अनिवार्य किया गया है। ऐसे राज्यों के किसानों को अपने डिजिटल किसान रिकॉर्ड और फार्मर आईडी की जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान योजना से जुड़ी अपनी जानकारी, पात्रता और पिछली किस्तों का भुगतान विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Know Your Status” विकल्प का उपयोग करना होगा। यहां आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आवेदन और भुगतान की स्थिति आसानी से जांची जा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, साल 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

Siddaramaiah on Karnataka Assembly Elections 2028: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे साल 2028 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

‘आज के युवा ही देश का भविष्य...’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों से संवाद में बोले PM मोदी

PM Modi on Vibrant Village Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 जुलाई रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक युवा को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।

PM मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए उठाया बड़ा कदम, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

PM Modi: NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा में व्यापक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स (उच्च स्तरीय कार्यबल) के गठन की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast