Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार 12 सितंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी और बारिश के चलते मौसम सुहावना रह सकता है। हालांकि बादलों और उमस की वजह से दिन के समय गर्मी का अहसास बना रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर को भी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 12 सितंबर को बारिश की तीव्रता बढ़कर मध्यम स्तर तक पहुंच सकती है। वहीं 13 सितंबर को भी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। दिल्ली के साथ आसपास के NCR इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
कई इलाकों में रह सकता है उमस
हालांकि राहत की बात यह है कि आईएमडी ने 12 और 13 सितंबर के लिए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर 12 सितंबर को दिल्ली में बादल, बारिश और सुहावने मौसम का दौर देखने को मिल सकता है। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि बारिश के कारण कई इलाकों में उमस से राहत मिल सकती है।
Also read: IMF ने भारत के ताजा GDP आंकड़ों पर लगाई मुहर, 7.8% ग्रोथ को लेकर कहा - उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन ...