Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Holiday : जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday : जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: RBI के कलैंडर के अनुसार जून 2026 में अलग-अलग राष्ट्रीय व क्षेत्रीय अवकाश है। जून महीने में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। साथ ही पूरे देश में रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को नियमित अवकाश रहता है। ऐसे में ग्राहकों को इन छुट्टियों की जानकारी होनी जरूरी है।

साप्ताहिक हॉलिडे लिस्ट जून 2026

साप्ताहिक अवकाश के तहत 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। दूसरे सप्ताह में 13 और 14 जून को लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में लेनदेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Also read: PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन आएगी 23वीं किस्त

यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट  

जून महीने में कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

15 जून को वाईएमए डे और राजा संक्रांति के अवसर पर आइजोल और भुवनेश्वर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
25 जून को विजयवाड़ा में मोहर्रम के कारण अवकाश रहेगा।
26 जून को मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, भोपाल, श्रीनगर समेत कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून को संत गुरु कबीर जयंती पर शिमला और 30 जून को रेमना नी के अवसर पर आइजोल में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

RBI की तीन बैंक हॉलिडे कैटेगरी

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहती हैं। ऐसे दिनों में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, नकद जमा या निकासी जैसी शाखा-आधारित सेवाएं प्रभावित होती हैं। ये छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर या किसी विशेष राज्य में लागू हो सकती हैं।

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) बड़े मूल्य के धन हस्तांतरण की सुविधा है। RTGS अवकाश के दिन बैंकों के माध्यम से RTGS ट्रांजैक्शन प्रोसेस नहीं किए जाते हैं। हालांकि, UPI, IMPS और कई अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।

तीसरी कैटेगरी का नाम है बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स। यह आमतौर पर 1 अप्रैल को होता है, जब बैंक अपने वार्षिक खातों को बंद करने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान कई शाखाओं में ग्राहकों के लिए लेन-देन सेवाएं सीमित हो सकती हैं या कुछ समय के लिए बंद रखी जा सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देश में मानसून का प्रचंड रूप! 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देशभर में मानसून जबरदस्त तरीके से एक्ट्रिव है। इसी बीच 12 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को समुद्र में खराब मौसम के दौरान जाने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast