Search KhabarFast

Press ESC to close

नेशनल टीवी पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात, सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस

नेशनल टीवी पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात, सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस

Rohit Sharma Recalls Fight: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने मजाकिया और शांत अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित एक पुराने क्रिकेट विवाद का किस्सा सुना रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने विराट कोहली की जगह शिखर धवन का नाम ले लिया। रोहित के इस बयान ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है। दरअसल, रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर एक नए एंटरटेनमेंट शो में नजर आने वाले हैं। शो का नाम ‘Family Full House With Rohit Sharma’ है। यह शो 19 सितंबर से Sony Entertainment Television और Sony LIV पर शुरू होगा। शो में रोहित का मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का सुनाया किस्सा 

वायरल प्रोमो में रोहित ने 2014-15 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एडिलेड टेस्ट का एक किस्सा सुनाया। इस मैच में विराट कोहली पहली बार टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाल रहे थे। मुकाबले के दौरान रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी की थी। रोहित की गेंद पर स्मिथ ने आगे आकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर लगी। रोहित ने LBW की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद स्मिथ ने अंपायर से फैसले को लेकर सवाल किया। इस पर रोहित और स्मिथ के बीच कुछ बातचीत हुई और मामला थोड़ा गरमा गया।

क्या थी पूरी घटना?

हालात बिगड़ने पर विराट कोहली भी स्टीव स्मिथ के पास पहुंच गए थे। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर भी वहां आए और मामले को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, रोहित जिस घटना को याद कर रहे थे, उसमें शिखर धवन की भूमिका थी। डेविड वार्नर को वरुण आरोन की नो-बॉल पर आउट दिया गया था। लेकिन नो-बॉल की जांच के बाद वार्नर को वापस बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया। इसके बाद वार्नर ने वरुण आरोन से बहस की। शिखर धवन ने बीच में आकर वार्नर को पीछे हटने के लिए कहा था। इस घटना के बाद शिखर धवन और विराट कोहली पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया था, जबकि वार्नर पर 15 फीसदी जुर्माना लगा था।

रोहित की भूलने की आदत का किया था जिक्र

अब शो के प्रोमो में रोहित ने इसी पुराने विवाद को याद करते हुए कहा कि डेविड वार्नर उनके करीब आए और उनके पीछे शिखर धवन भी आ गए। हालांकि, जिस एडिलेड टेस्ट की घटना का जिक्र रोहित कर रहे थे, उसमें विराट कोहली वहां पहुंचे थे। इसी वजह से रोहित के बयान को लेकर फैंस मजाक कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली पहले भी रोहित की भूलने की आदत का जिक्र कर चुके हैं। 2017 में एक इंटरव्यू में कोहली ने कहा था कि रोहित बेहद भुलक्कड़ लोगों में से एक हैं। उन्होंने बताया था कि रोहित अक्सर अपना फोन, वॉलेट और आईपैड भूल जाते थे। यहां तक कि कई बार टीम बस काफी दूर निकल जाती थी, तब रोहित को याद आता था कि उनका आईपैड विमान में छूट गया है। 

Also read: उपकप्तान तो बने लेकिन अब बैटिंग ऑर्डर को लेकर तरसे, टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा पर सवाल 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उपकप्तान तो बने लेकिन अब बैटिंग ऑर्डर को लेकर तरसे, टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा पर सवाल

Tilak Verma Batting Position: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। ये सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं, उपक्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है।

विनेश फोगाट को वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली एंट्री, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार, 10 सितंबर को विनेश फोगाट की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast