Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देश में मानसून का प्रचंड रूप! 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देश में मानसून का प्रचंड रूप! 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देशभर में मानसून जबरदस्त तरीके से एक्ट्रिव है। इसी बीच 12 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को समुद्र में खराब मौसम के दौरान जाने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग के के मुताबिक 12 सितंबर 2026 को देश के 20 राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में तेज बारिश के साथ खराब मौसम की आशंका जताई गई है। कई इलाकों में आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान का अलर्ट

वहीं राजधानी दिल्ली 12 सितंबर को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। IMD ने राजधानी में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अंबेडकर नगर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast