Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Paharganj Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस वक्त हुआ जब होटल के लिए बन रही इमारत की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और वहां काम कर रहे 8 मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।

पूरी संरचना एक तरफ झुकी हुई थी

सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पहाड़गंज थाने में PCR कॉल के जरिए काशेरूवालान स्थित संपत्ति संख्या 3992-3993 में इमारत गिरने की जानकारी मिली थी। यह इमारत संगतराशन इलाके में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित है। मौके पर जांच में पाया गया कि इमारत के सपोर्टिंग कॉलम गीले थे और पूरी संरचना एक तरफ झुकी हुई थी, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

8 लोग घायल

हादसे में घायल सभी 8 मजदूरों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान शेख सद्दाम (37), शेख राजा (20), मोहम्मद सुहैल (50), संजुद खान (40), गौतम यादव (28), वरुण यादव (36), राजा (36) और मांत्सु (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कुछ को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। सभी की हालत पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कांग्रेस का बड़ा फैसला! दिल्ली का प्रदर्शन टाला, अब हर बूथ पर तैनात होगा 'वोट रक्षक'

Congress Delhi Protest Postponed: कांग्रेस ने दिल्ली में संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को होने वाले बड़े प्रदर्शन को टाल दिया है। पार्टी ने इससे पहले संविधान दिवस के दिन 'दिल्ली चलो' का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के तहत यह प्लानिंग थी, जिसे अब पार्टी ने बदल दिया है।अब 26 नवंबर को कांग्रेस राज्यों की राजधानियों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। इसके तहत दिल्ली में भी मार्च निकाला जाएगा, लेकिन पहले जितना बड़ा शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा।

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: 16 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल दिल्ली-NCR में बारिश

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast