Search KhabarFast

Press ESC to close

सिर्फ SIM चालू रखने से नहीं चलेगा काम!, कभी भी बंद हो सकती हैं ये सुविधा, Jio यूजर्स के लिए Alert

सिर्फ SIM चालू रखने से नहीं चलेगा काम!, कभी भी बंद हो सकती हैं ये सुविधा, Jio यूजर्स के लिए Alert

Jio SIM Alert:  अगर आप Jio यूजर हैं और बिना रिचार्ज के सिर्फ इनकमिंग कॉल के भरोसे SIM चला रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। Jio ने ऐसे यूजर्स को नया अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है, जिसके बाद हर किसी की टेंशन बढ़ गई है। अब तक रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद भी नंबर पर कई दिनों तक इनकमिंग कॉल और SMS आते रहते थे। लेकिन अब ये सुविधा कभी भी बंद हो सकती है।

क्या है Jio का नया अलर्ट?

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, कुछ Jio यूजर्स को प्लान एक्सपायर होने के बाद एक मैसेज मिला है। ये मैसेज JB-JIOURG-S सेंडर आईडी से भेजा गया है।इसमें लिखा है कि आपका रिचार्ज प्लान एक्सपायर हो चुका है और जल्द ही इनकमिंग कॉल आना बंद हो सकती हैं। नंबर चालू रखने के लिए दोबारा रिचार्ज कराने की सलाह भी दी गई है।हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि इनकमिंग कॉल कब बंद होगी, कितने दिन बाद बंद होगी। बस इतना कहा है - कभी भी बंद हो सकती है।

क्यों बढ़ गई है टेंशन?

इस मैसेज ने सबसे ज्यादा उन लोगों को डरा दिया है, जो Jio SIM को सेकेंडरी नंबर की तरह इस्तेमाल करते हैं। यानी SIM फोन में पड़ा है, सिर्फ बैंक OTP, UPI और इनकमिंग कॉल के लिए।ऐसे यूजर्स महीनों तक रिचार्ज नहीं कराते थे, फिर भी नंबर चलता रहता था। अब अगर इनकमिंग बंद हुई, तो OTP आना भी बंद हो जाएगा और बैंक से जुड़े काम अटक जाएंगे।

Jio ने अभी क्या कहा है?

Jio की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कंपनी ने पॉलिसी में बदलाव की पुष्टि नहीं की है।आमतौर पर होता ये है कि प्लान खत्म होते ही आउटगोइंग कॉल और SMS बंद हो जाते हैं, लेकिन इनकमिंग कुछ समय तक चलती रहती है। Jio की वेबसाइट पर भी इनकमिंग बंद होने की कोई साफ समय-सीमा नहीं दी गई है।

अगर बैलेंस कम है तो क्या होगा?

Jio की शर्तों के मुताबिक, अगर आपके अकाउंट में 20 रुपये से कम बैलेंस है, तो सभी सेवाएं बंद की जा सकती हैं। इसके बाद नंबर दोबारा चालू कराने के लिए 15 दिन का समय मिलता है।वहीं अगर 20 रुपये से ज्यादा बैलेंस है, तो Automatic Number Retention Scheme लागू हो सकती है। इसमें 20 रुपये काटकर अगले 30 दिनों तक सेवाएं जारी रखी जाती हैं।TRAI के नियम के मुताबिक, अगर कोई प्रीपेड नंबर 90 दिनों तक यूज नहीं होता है, तो टेलीकॉम कंपनियां उसे बंद कर सकती हैं।

Also read: IIT Delhi Jobs: इंजीनियरिंग करने वालों के लिए सुनहरा मौका...IIT दिल्ली में निकली कंसल्टेंट की भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें पूरा प्रोसेस

सेकेंडरी SIM वालों को क्या करना चाहिए?

अगर आप Jio SIM का यूज सिर्फ बैंक OTP, UPI और इनकमिंग कॉल के लिए करते हैं, तो नंबर पर रिचार्ज बनाए रखना ही सबसे सेफ तरीका है।आप चाहें तो Jio के वॉयस-ओनली प्लान ले सकते हैं, जिनमें बिना डेटा के सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इससे नंबर भी चालू रहेगा और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा।फिलहाल कंपनी की ओर से इस अलर्ट पर आधिकारिक जानकारी आना बाकी है, लेकिन अलर्ट आना ही इस बात का इशारा है कि अब सिर्फ SIM चालू रखने से काम नहीं चलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT Delhi Jobs: इंजीनियरिंग करने वालों के लिए सुनहरा मौका...IIT दिल्ली में निकली कंसल्टेंट की भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें पूरा प्रोसेस

IIT Delhi Recruitment 2026: इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली ने नौकरी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत IIT दिल्ली ने कंसल्टेंट के पदों के लिए आवेदन मांगे है।

Share Market Today: शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 करीब 13.80 अंक यानी 0.05% गिरकर 25,277.30 पर खुला। वहीं, सेंसेक्स 45.83 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 82,150.62 पर पहुंच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast