Search KhabarFast

Press ESC to close

MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास! अब मैदान में नहीं, CSK के ड्रेसिंग रूम में इस बड़े रोल में नजर आएंगे माही

MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास! अब मैदान में नहीं, CSK के ड्रेसिंग रूम में इस बड़े रोल में नजर आएंगे माही

MS Dhoni IPL Retirement: क्रिकेट फैंस के लिए एक युग खत्म हो गया। महेंद्र सिंह धोनी ने अब IPL से भी संन्यास ले लिया है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि थाला CSK को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है। IPL 2027 से पहले CSK ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। अब धोनी मैदान पर बल्ला लेकर नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में मेंटर की कुर्सी पर बैठकर टीम को गाइड करते नजर आएंगे।

CSK ने क्या कहा?

CSK ने अपने ऐलान में कहा है कि धोनी इस नई भूमिका के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। यानी अब वह खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि टीम के मेंटर के तौर पर जुड़े रहेंगे।फ्रेंचाइजी के मालिकों और मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस मौके पर धोनी के योगदान को याद करते हुए बेहद भावुक बयान दिए। उन्होंने कहा कि धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि CSK की पहचान हैं। 

Also read: IPL 2027 से पहले RCB में बड़ी हलचल! इन 10 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, 5 विदेशी भी लिस्ट में

अब क्या होगा धोनी का रोल?

मेंटर के तौर पर धोनी अब युवा खिलाड़ियों को गाइड करेंगे। टीम की रणनीति, प्लेइंग-11 का चयन और मुश्किल वक्त में कप्तान को सलाह देना, ये सब अब धोनी की जिम्मेदारी होगी।मतलब, अब धोनी मैदान पर नहीं दिखेंगे, लेकिन मैदान के बाहर से ही पूरी टीम को चलाएंगे।बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ IPL खेल रहे थे। अब IPL से भी विदाई के साथ उनके बतौर खिलाड़ी करियर पर पूरी तरह विराम लग गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2027 से पहले RCB में बड़ी हलचल! इन 10 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, 5 विदेशी भी लिस्ट में

IPL Retention 2026: IPL में पिछले दो साल से RCB का दबदबा कायम है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने लगातार दो बार ट्रॉफी उठाई है और अब विरोधी टीमें भी इस टीम से खौफ खाने लगी हैं। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले RCB ने टीम में काफी उलटफेर किया था, तब कई लोगों ने सवाल उठाए थे। लेकिन मैदान पर मिले रिजल्ट ने सबकी बोलती बंद कर दी।अब सवाल ये है कि जीत की पटरी पर दौड़ रही RCB इस बार किसे रखेगी और किसे बाहर का रास्ता दिखाएगी? IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। ये मिनी ऑक्शन है

ट्रेविस हेड IPL 2027 से बाहर, जानिए क्यों लिया अचानक ये बड़ा फैसला?, क्या हैं वजह ?

IPL 2027 : IPL 2027 से पहले एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन नहीं खेलेंगे। वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए पिछले कुछ सीजन से खेल रहे थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast