Delhi News: राजधानी दिल्ली इन दिनों छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का ठिकाना बना हुआ है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को छात्रों की तरफ से मार्च निकाला गया। जिसके बाद मंगलवार यानी 21 जुलाई को भी दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाजरी में लोगों को जाम से बचने के लिए दूसरे रास्ते के विकल्प दिए गए हैं। क्योंकि मंगलवार को छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में किसान भी दिल्ली की तरफ कूच करने का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली के ये इलाके प्रभावित
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, छात्रों के प्रदर्शन के कारण सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाईपास रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफीक जाम की समस्या हो सकती है। आवाजाही बढ़ने पर पुलिस इन मार्गों को डायवर्ट भी कर सकती है। इसके अलावा दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर जैसे इलाकों में ट्रैफिक बढ़ने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वहीं, लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 8750871493, 1095 और 011-25844444 नंबर जारी किया है। इसके अलावा ट्रैफिक से जुड़े ताजा अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और बेवसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Also read: CJP के संसद मार्च में हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; लाठीचार्ज के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण 20 जुलाई को सुरक्षा के लिहाज से कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा कई सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था।