Search KhabarFast

Press ESC to close

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा को लेकर एक टीम गठित की गई है। इससे पहले साल 2011 में जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 18 हजार लोगों की मौत हो गई थी।    

भयकंर सुनामी की चेतावनी 

जेएमए ने कहा कि सुनामी की लहरें 10 फीट ऊची होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि लहरें कुछ समय में ही उत्तरी तट तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि तटीय क्षेत्रों और नदी के किनारे वाले इलाकों से तुरंत सुरक्षित स्थान जैसे कि ऊंचे मैदान या सुरक्षित इमारत में जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुनामी की लहरों के कारण बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि सुनामी की लहरें बार-बार तट से टकरा सकती है।  

Also read: रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

अलर्ट मोड पर जापान सरकार

सरकार ने भूकंप और सुनामी से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि जिन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है, वहां रहने वालों लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है। खबरें हैं कि एहतियातन हाचिनोहे पर मौजूद जहाज बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। वहीं, टोक्यो और औमोरी के बीच बुलेट ट्रेन संचालन रोक दिया है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में सुनामी की लहरें तट से टकरा सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से हिली दुनिया

Iran US War: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम ईरानियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। आज हमने अपने 3 डिस्ट्रॉयर लिए और आज हमने बहुत बड़े और मुश्किल कामों को तेजी से और जोरदार तरीके से पूरा कर दिया, लेकिन डिस्ट्रॉयर्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देने वाले हैं और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। अब देखते हैं कि क्या वे इस पर दस्तखत करने को तैयार हैं।

'ऊपर से आग बरस रही थी, धमाके हो रहे थे',ऑपरेशन सिंदूर पर जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा कबूलनामा

Jash On OPs Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ बीत चुकी है लेकिन इसका खौफ पाकिस्तान में अभी तक है। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पााकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ा कबूलनामा किया है।

Norovirus Outbreak: कैरिबियन क्रूज शिप पर फैला नोरोवायरस, 115 लोग हुए बीमार

कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। जहाज पर सवार 3116 यात्रियों में से 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य बीमार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast