Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: बालोतरा के रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

Rajasthan News: बालोतरा के रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

Rajasthan News:राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा स्थित भारती की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम- पेट्रोकेमिकल कॉमप्लेक्स में भीषण आग लग गई। ये रिफाइनरी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और राजस्थान सरकार का प्रोजेक्ट है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 21 अप्रैल को इस रिफानरी का उद्घाटन करने वाले थे। इससे ठीक एक दिन पहले यहां आग लग गई।

2013 में रखी गई थी नींव

इस रिफानरी की नींव सबसे पहले 22 सितंबर 2013 का कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखी थी। उस समय राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। उस इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 37,230 करोड़ रुपए आंकी गई थी। हालांकि, सरकार बदलने के बाद पीएम मोदी ने 16 फरवरी को इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया और लागत अनुमानित राशि 43,129 करोड़ रुपए कर दिया गया था। इस रिफाइनरी के ईंधन उत्पादन के अलावा बड़ी मात्रा में डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल के उत्पादन की उम्मीद थी।         

Also read: कौन हैं SDM काजल मीणा? दूसरी पोस्टिंग में ही खुल गई कलई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिफाइनरी से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा     

बता दें कि यहां पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीइथाइलीन बेंजीन, टोल्यूनि और ब्यूटाडाइन जैसे उत्पादों पर आधारित उद्योगों के स्थापित होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। जिससे एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम का रास्ता खुलेगा। इन उत्पादों से प्लास्टिक फर्नीचर, कृषि पाइप, पैकेजिंग फिल्म, ऑटोमोबाइल पुर्जे, सिंथेटिक फाइबर, चिकित्सा उपकरण और पेंट व डिटर्जेंट जैसे रसायनों सहित कई प्रकार के सामान बनाए जा सकते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Haryana News: 666 दिनों में हरियाणा में निवेश का नया विश्वास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने निवेशकों के भरोसेमंद उत्प्रेरक

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल के 666 दिनों में प्रदेश ने निवेश के क्षेत्र में नई गति हासिल की है। मुख्यमंत्री की सहज, हंसमुख और मिलनसार कार्यशैली ने जहां आमजन और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, वहीं देश-विदेश के निवेशकों में भी उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास का परिणाम है कि उद्यमियों द्वारा अब तक 140 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है। इनमें 1 जून, 2026 को गुरुग्राम में तथा 24 अगस्त को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित रोडशो के दौरान हुए 66,821 करोड़ रुपये के 17 एमओयू प्रमुख हैं।

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast