Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया का द्वपक्षीय व्यापार 27 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। 2030 तक इसे 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 

पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा कि आठ साल बाद कोरिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतांत्रिक मूल्य, मार्केट इकोनॉमी और कानून को लेकर सम्मान दोनों देशों के डीएनए में है। हिंद प्रशांत क्षेत्र में भी हमारा कॉमन आउटपुट है। इन सबके आधार पर पिछले एक दशक में हमारे संबंध अधिक मजबूत हुए हैं। उनकी यात्रा से हम इस भरोसेमंद साझेदारी को भविष्य की साझेदारी में बदलने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि चिप से लेकर चिप्स, टैलेंट से लेकर तकनीक पर्यावरण से लेकर ऊर्जा के नए अवसरों को साकार करेंगे।                                

Also read: सूरत में रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़, गैस संकट और छुट्टियों से मजदूरों का पलायन तेज

भारत कोरिया के बीच अहम समझौते

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-कोरिया फाइनेंशियल फोरम की शुरुआत की है। सहयोग को बल देने के लिए हमने एक इंडस्ट्रीयल कॉपरेशन कमेटी का गठन किया है। साथ ही क्रिटिकल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग शुरू कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि एसएमई की भारत की एंट्री सहज करने के लिए कोरियन इडस्ट्रियल टाउनशिप भी स्थापित करने की योजना है। एआई, सेमीकंडक्टर और आईटी में साझेदारी और गहरा करने के लिए इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दावे को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- राजनीति में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य

SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  बड़ा खुलासा किया।   जिसे लेकर अब भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया है।

Form 6 Changes: फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का आया जवाब, जानें क्या है आपत्ति जताने का कारण?

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यों में से दो ने फॉर्म 6 में किए गए बदलाव पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है। फॉर्म 6 वह आवेदन पत्र है जिसे भारतीय नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भरते हैं।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast