Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों मासूम बच्चियां गहरी नींद में सो रही थीं, जब उनके पिता ने उन्हें हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्चियों की मां ने सुबह घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया। आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मृतक बच्चियों की पहचान रिद्धि और सिद्धि के रूप में हुई है। दोनों पांचवीं कक्षा की छात्राएं थीं। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार तड़के हुई, जब पिता ने बेटियों के कमरे में घुसकर उनके गले रेत दिए। फ्लैट के अंदर खून से सना मंजर देखकर मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई। शव बेड पर ही पड़े मिले, जहां खून के छींटे दीवारों और फर्श पर फैले हुए थे।

Also read: UP News: फिरोजाबाद के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 9 महीने...

पुलिस ने क्या कहा?

नौबस्ता थाना प्रभारी और डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दवा का कारोबार करता था और परिवार अपार्टमेंट में रहता था। अभी तक हत्या के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति या कोई अन्य वजह शामिल हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast