Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी से पहले मातम...साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, सास और साले को दी खौफनाक सजा

शादी से पहले मातम...साली के प्यार में अंधा  हुआ जीजा, सास और साले को दी खौफनाक सजा

MP Crime News: 12 साल पुराने अवैध संबंध के कारण साली की शादी रोकने के लिए जीजा ने सास और साले को मौत के घाट उतार दिया। शादी की डोली उठने से ठीक पहले पूरे परिवार पर मातम छा गया और दो अर्थियां उठ गईं। दरअसल, ये मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को एक सड़क हादसा बताकर छिपाया गया था, लेकिन जांच में यह सोची-समझी हत्या निकली। आरोपी लवकुश राठौर ने अपनी थार SUV से साली की मां और भाई की कार को तीन बार जोरदार टक्कर मारी और फिर खाई में धकेल दिया।

कैसे रची हच्या की साजिश

बता दें, साली सारिका (30 वर्ष) की शादी तय हो चुकी थी। लवकुश राठौर, जो सारिका का जीजा है, 12 साल से उसके साथ अवैध संबंध बनाए हुए था। लेकिन शादी की खबर सुनकर लवकुश बौखला गया और उसने परिवार को खत्म करने की साजिश रची। पुलिस जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को सारिका की मां सुमनबाई (पूर्व सरपंच) और भाई सौरभ राठौर कार से कहीं जा रहे थे। लवकुश ने अपनी थार से उनकी कार को पीछे से तीन बार टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सुमनबाई और सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सारिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपी जीजा की गिरफ्तारी

पुलिस ने शुरू में इसे सड़क दुर्घटना माना, लेकिन CCTV फुटेज, वाहनों की स्थिति और गवाहों के बयानों से साजिश का खुलासा हुआ। लवकुश राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। खंडवा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी लवकुश ने पूछताछ में कबूल किया कि वह सारिका से शादी नहीं होने देना चाहता था। 12 साल से चल रहे संबंधों के कारण वह साली को अपनी 'प्रॉपर्टी' समझता था। शादी रोकने के लिए उसने यह खौफनाक प्लान बनाया। Also read: Nursing Jobs: नर्सिंग फील्ड में बंपर वैकेंसी, 2300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; यहां देखें पूरी डिटेल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

परीक्षा में 92 फीसदी अंक आने के बावजूद नाखुश थी छात्रा, वैशाली सिंह ने लगाया मौत को गले

Uttar Pradesh News: कुछ दिन पहले ही सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का नतीजा आया है। इस बीच कानपुर से दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां वैशाली सिंह ने 92 फीसदी अंक आने के बावजूद आत्महत्या कर ली। वैशाली सिंह को उम्मीद थी कि 95 फीसदी से ज्यादा अंक आएंगे लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

जम्मू के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, पहाड़ से गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत

Jammu Road Accident: जम्मू में ऊधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक यात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीच गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें