Search KhabarFast

Press ESC to close

JDU को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

JDU को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा और खुशी का संचार होने की उम्मीद है। सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर JDU विधानमंडल दल की अहम बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी के विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं ने गहन चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अधिसंख्य विधायकों ने पार्टी के भविष्य को मजबूत बनाने और संगठनात्मक एकता बनाए रखने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक रणनीतिक कदम उठाने पर सहमति जताई।

नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह फैसला पूरी तरह से पार्टी के हित में है। उन्होंने जोर दिया कि JDU को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत संगठन और युवा नेतृत्व की जरूरत है। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चर्चा हुई और कई विधायकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी का नया चेहरा बताते हुए उन्हें आगे बढ़ाने की बात कही।

Also read: रिश्तों का हुआ खून...भाभी से प्रेम प्रसंग में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई फरार

कार्यकर्ताओं में उत्साह

JDU के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार का यह कदम पार्टी को नई दिशा देगा। लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे कार्यकर्ता इस फैसले से काफी उत्साहित हैं। एक जेडीयू नेता ने कहा, “नीतीश जी ने हमेशा पार्टी को व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा है। यह फैसला देखकर हर कार्यकर्ता खुश होगा क्योंकि इससे संगठन और मजबूत होगा।”

बैठक में JDU विधानमंडल दल के नए नेता के चयन और पार्टी पदाधिकारियों पर भी चर्चा हुई। हालांकि आखिरी फैसला अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कदम JDU को NDA गठबंधन में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने और भविष्य की रणनीति तैयार करने में मददगार साबित होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast