Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime News: मामूली कहासुनी के बीच खूनी खेल, पैसे मांगने पर नाई पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Delhi Crime News: मामूली कहासुनी के बीच खूनी खेल, पैसे मांगने पर नाई पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के सीलमपुर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बाल काटने के पैसे मांगना एक नाई को भारी पड़ गया और दबंगों ने उस पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके के J ब्लॉक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक नाई की दुकान पर अचानक खूनी हमला हो गया। बताया जा रहा है कि इरफान नाम का युवक अपनी दुकान पर एक ग्राहक के बाल काट रहा था। जैसे ही उसने पैसे मांगे, ग्राहक ने खुद को बदमाश बताते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया और नाई को गाली-गलौज करने लगा और रंगदारी की मांग करने लगा। देखते ही देखते मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। आरोपी युवक अपने 4 साथियों के साथ वापस लौटा और बर्फ तोड़ने वाले सूए से इरफान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया

Also read: Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

इलाके में दहशत

हमले के बाद दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इरफान को तुरंत नजदीकी JPC अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है  और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast