Search KhabarFast

Press ESC to close

अंबाला में सुरजेवाल के आगे छलका किसानों का दर्द, मंडी बदहाली देख कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

अंबाला में सुरजेवाल के आगे छलका किसानों का दर्द, मंडी बदहाली देख कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच अब सियासत के तेवर और तल्ख हो गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला अंबाला की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल किसानों और आढ़तियों के साथ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मंडियों की बदहाली को लेकर प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया।

जैसै ही अंबाला की अनाज मंडी में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पहुंचे, तो किसानों का दर्द छलक पड़ा। सुरजेवाला ने मंडियों में लगे गेहूं के ढेरों को देखते हुए प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। सुरजेवाला ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि आज हरियाणा का अन्नदाता, मजदूर और आढ़ती तीनों बर्बादी की कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में फसल तो आ गई है, लेकिन सरकारी सुस्ती के कारण उसका उठान नहीं हो पा रहा। खुले आसमान के नीचे पड़ी फसल खराब हो रही है, जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान तय है।

यह लूटने का नया धंधा है- सुरजेवाला

सुरजेवाला ने ट्रैक्टर ट्राली से ही फसल लाने को सरकार का बेफकूफाना फैसला तक बता दिया। उन्होंने कहा किसान की मर्जी है कि वो फसल जैसे मर्जी लेकर आए। वहीं मंडी में बनी बारदाने की समस्या पर भी रणदीप सुरजेवाला ने गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बारदाना प्लास्टिक का खरीदा गया जबकि जुट के बैग खरीदे जाने चाहिए थे। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कुछ दिन में प्लास्टिक बैग खराब हो जाएंगे तो 5 हजार करोड़ का गेंहू खराब हो जाएगा। सुरजेवाला ने कहा यह लूटने का नया धंधा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 9 उम्मीदवारों को मिला टिकट; पूर्व मेयर कुलदीप कुमार भी मैदान में

Chandigarh Municipal Corporation Election 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 5 महिलाएं हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

PunjabElection2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast