Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान, UPI से सीधे खाते में आएंगे पैसे

EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान,  UPI से सीधे खाते में आएंगे पैसे

PF Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ही अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नए सिस्टम के आने के बाद करोड़ों PF खाताधारकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि अब PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा। इससे लंबी कागजी प्रक्रिया और इंतजार दोनों कम होंगे।

अब और आसान होगा पैसे निकालना

EPFO 3.0 के तहत सदस्यों को अपने EPF खाते से पैसा निकालने की सुविधा पहले से ज्यादा आसान और तेज मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, ग्राहक UPI या UPI इनेबल ATM के जरिए अपने PF फंड का 50 से 75 प्रतिशत तक पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि, पूरा पैसा निकालने की अनुमति अब भी ज्यादातर मामलों में नहीं दी जाएगी।

एडवांस निकासी की सीमा बढ़ी

दरअसल, EPFO का मकसद कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग को सुरक्षित रखना है। इसी वजह से नियम बनाया गया है कि खाते में कम से कम 25 प्रतिशत राशि बची रहनी चाहिए। ताकि भविष्य में रिटायरमेंट के समय आर्थिक सुरक्षा बनी रहे। EPFO ने अग्रिम दावों यानी एडवांस निकासी की सीमा भी बढ़ा दी है। पहले सेल्फ सेटलमेंट के तहत 1 लाख रुपये तक की निकासी होती थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि पात्र सदस्य कम समय में ऑटोमैटिक तरीके से अपने पैसे निकाल सकेंगे।

7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को मिलेगा फायदा

EPF खाते से इमरजेंसी जरूरतों के लिए भी पैसा निकाला जा सकता है। जैसे गंभीर बीमारी, बच्चों की पढ़ाई, शादी का खर्च या घर खरीदने और बनाने जैसी जरूरतों में सदस्य अपने फंड का उपयोग कर सकते हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में बताया कि UPI आधारित विड्रॉल सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी और निकाली गई राशि सीधे सदस्य के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि EPFO 3.0 आने के बाद करीब 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को बड़ा फायदा मिलेगा और PF निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा डिजिटल और आसान हो जाएगी। 

Also read: Delhi News: दिल्ली के हौज खास में बड़ा हादसा, AC ब्लास्ट के बाद रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast