Search KhabarFast

Press ESC to close

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! ONGC में 3,047 पदों पर बंपर भर्ती, मेरिट से होगा सीधा सेलेक्शन

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! ONGC में 3,047 पदों पर बंपर भर्ती, मेरिट से होगा सीधा सेलेक्शन

ONGC Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी ONGC ने युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने अपने देशभर के वर्क सेंटर्स के लिए अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

कैसे होगा सेलेक्शन?

ONGC ने साफ किया है कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कंपनी अलग-अलग ट्रेड और विषयों के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा क्वालीफाइंग परीक्षा यानी ITI, BA, BCom, BBA, BE या BTech में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Also read: मां और सास को सैल्यूट कर जीता दिल! नए वायुसेना प्रमुख का पहला कदम बना मिसाल,वायरल हुआ VIDEO

कौन कर सकता है आवेदन -

योग्यता1. वोकेशनल / ITI ट्रेड के लिए:  उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यह सर्टिफिकेट NCVT या SBTE से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। एक महत्वपूर्ण नियम का ध्यान रखें, यदि आप इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं तो वायरमैन का सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

2. ग्रेजुएट ट्रेड के लिए:  BA, BCom, BBA, BE या BTech डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। डिग्री UGC या AICTE जैसी वैधानिक संस्था से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। अच्छी बात यह है कि डिस्टेंस एजुकेशन (DEC) से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। बता दें की ONGC ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि फॉर्म में किसी तरह की गलती न हो। यह बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 02 November: चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का खतरा, 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम

02 November Ka Mausam: साइक्लोन अर्नब के भारत के पूर्वी तट पर तबाही मचाने के कुछ दिनों बाद, बंगाल की खाड़ी के ऊपर 'मुरासु' नाम का एक नया साइक्लोनिक तूफ़ान बना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुरासु एक डीप डिप्रेशन के रूप में बना था, जो आखिरकार दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफ़ान में बदल गया। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में 23 kmph की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और तेज़ होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म मुरासु बन गया।

₹32 हजार सस्ता हुआ Xiaomi का 65 इंच Smart TV, Flipkart सेल में मिल रही धांसू डील

Flipkart Sale:अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही Big Bang Diwali Sale में Xiaomi के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस डील के तहत टीवी की कीमत में करीब 32 हजार रुपये की कटौती की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast