Amit Shah Lashesh Out On BJP: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को INDIA गठबंधन की 'चलो दिल्ली' रैली आयोजित की गई। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वोट चोरी के जरिए जीता गया था। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते।
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बात ध्यान से सुनिए, मैं जो भी कहता हूं, वह सच साबित होता है। उन्होंने देश के हर नागरिक और युवा से कहा कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और वह जेल जाएंगे।
2024 का चुनाव वोट चोरी वाला:राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही तय होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 का चुनाव वोट चोरी वाला था। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराना बेहद जरूरी है।
SIR को लेकर गंभीर आरोप
दरअसल, INDIA गठबंधन की यह रैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित की गई। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और उसमें मौजूद गलतियों को दूर करना है।
Also read: Political News: 'मोदी के समय में बैंक बेचे जा रहे हैं', IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़े हुए राहुल गांधी