Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के हौज खास में बड़ा हादसा, AC ब्लास्ट के बाद रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत

Delhi News: दिल्ली के हौज खास में बड़ा हादसा, AC ब्लास्ट के बाद रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत

Hauz Khas AC Blast: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के पॉश इलाके हौज खास एनक्लेव में गुरुवार देर रात घर के अंदर लगे AC में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें 80 वर्षीय सेवानिवृत्त IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। जबकि उनका बेटा बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ AC में ब्लास्ट?

जानकारी के अनुसार, हौज खास इलाके में रिटायर्ड IAS धनेंद्र कुमार के घर बीती रात करीब 11 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु किया। शुरुआती जांच में एसी के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से आग लगी और धुआं पूरे घर में फैल गया।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय घर पर धनेंद्र कुमार के अलावा उनका बेटा और घरेलू सहायकों समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनका बेटा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। तो वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also read: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन...राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, इस दिन हो सकती DK शिवकुमार की ताजपोशी

AC चलाते समय इन गलतियों से बचें

1. नियमित सर्विसिंग न करवाना - AC को हर 6-8 महीने में प्रोफेशनल से सर्विस करवाएं।

2. बिना ब्रेक के घंटों AC चलाना - AC को 8-10 घंटे से ज्यादा लगातार न चलाएं। बीच-बीच में 15-20 मिनट या 1-2 घंटे का ब्रेक दें। 

3. आउटडोर यूनिट को सीधी धूप - आउटडोर यूनिट पर धूल जमा हो जाती है। इसके अलावा तेज धूप से भी AC में ब्लास्ट हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast