Search KhabarFast

Press ESC to close

टिम सीफर्ट के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, ईशान की फिफ्टी गई बेकार, न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

टिम सीफर्ट के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, ईशान की फिफ्टी गई बेकार, न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया है। हालांकि सीरीज पर 3-2 से टीम इंडिया ने कब्जा जमाया। आखिरी मैच में टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 191/8 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़े। ईशान ने 32 बॉल पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन ठोके। वहीं श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई।

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार बने। फिर संजू सैमसन भी 4 रन बनाकर मिल्ने की ही गेंद पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 5 रन बनाकर चलते बने। नमन धीर ने 23 गेंदों पर 33 रन की उपयोगी पारी खेली। नीतीश रेड्डी ने 22 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को 2-2 सफलता मिली।

Also read: न्यूजीलैंड में प्रोटेस्ट क्यों करने लगे वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग इलेवन से हुए बाहर तो अक्षर पटेल का मजाकिया वीडियो आया सामने

न्यूजीलैंड की धमाकेदार वापसी

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका जल्दी लगा। अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को 2 रन पर पवेलियन भेजा, जिसका शानदार कैच ईशान किशन ने लपका। इसके बाद टिम सिफर्ट और डेरिल मिचेल ने 73 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।फिर टिम सिफर्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 93 रन ठोक दिए। जब टीम का स्कोर 168 था तो सिफर्ट नीतीश रेड्डी की गेंद पर प्लेडऑन हो गए। उनका कैच पकड़ा जाना मैच का टर्निंग पॉइंट था, लेकिन किस्मत ने न्यूजीलैंड का साथ दिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को 18 ओवर में ही जीत दिला दी। उनके साथ बेवन जैकब्स 1 रन पर नाबाद रहे।बता दें, सीरीज के शुरुआती तीन मैच भारत ने जीते थे। क्राइस्टचर्च में दोनों मैच 4 विकेट से और वेलिंगटन में 6 विकेट से जीत मिली थी। ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 87 रन से जीतकर वापसी की थी और अब आखिरी मैच भी अपने नाम कर लिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पकड़ा गया कैच, किस्मत ने पलटा गेम, ईशान किशन ने ठोकी शानदार अर्धशतक, सूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त

Ishan Kishan Batting: भारत के बैटर ईशान किशन रविवार को T20 इंटरनेशनल में 2,000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बन गए। उन्होंने सेडन पार्क में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच के दौरान सबसे छोटे फॉर्मेट में एक कैलेंडर साल में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। किशन ने 32 गेंदों पर 61 रन की ज़बरदस्त पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया

न्यूजीलैंड में प्रोटेस्ट क्यों करने लगे वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग इलेवन से हुए बाहर तो अक्षर पटेल का मजाकिया वीडियो आया सामने

INDvsNZ:न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है। सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग में तब्दिली करते हुए वरुण चक्रवती और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया। वहीं, सूर्यवंशी को एक बार फिर बाहर होना पड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast