केंद्र सरकार लेने जा रही कोई बड़ा निर्णय? अमित शाह 4 रैलियां कैंसिल कर अचानक लौटे दिल्ली

केंद्र सरकार लेने जा रही कोई बड़ा निर्णय? अमित शाह 4 रैलियां कैंसिल कर अचानक लौटे दिल्ली

Amit Shah Return Delhi Amid Election Campaign: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार जारी है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हुए थे लेकिन, उन्होंने अपनी 4 रैलियां कैंसिल कर दी है। साथ ही वह दिल्ली लौट गए हैं। बता दें कि अमित शाह आज चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। उनकी चुनावी सभा रद्द होने के बारे में भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन ने जानकारी दी है।    

प्रशासकीय कार्य की वजह से लौटे दिल्ली                            

बता दें कि अमित शाह रविवार यानी 17 नवंबर को महाराष्ट्र में चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। उनका कार्यक्रम चार अलग-अलग जिलों में होना था। बता दें कि उनकी जनसभा नागपुर के काटोल , सावनेर, गडचिरौली और वर्धा में होने वाली थी। हालांकि, अब उन्होंने अपनी सभाओं को कैंसिल कर दिया है। साथ ही वह दिल्ली लौट गए हैं। विदर्भ के बीजेपी ईकाई ने बताया कि अमित शाह प्रशासकीय कार्य की वजह से दिल्ली लौट गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।  

सोशल मीडिया पर दी जानकारी                               

इससे पहले रविवार यानी 17 नवंबर को अमित शाह ने सोशल मीडिया पर बाला साहेब ठाकरे को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अपना संपूर्ण जीवन सनतान संस्कृति और राष्ट्रहित के समर्पित वाल प्रखर राजनेता बाला साहेब ठाकरे की पुणयतिथी पर उन्हें नमन करता हूं। अमित शाह ने कहा कि देश में जब भी विचारधारा के प्रति समर्पण व सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्धता की बात आती है, तो उसमे बाला साहब ठाकरे का नाम पहले आता है। उन्होंने कहा कि विपरीत समय में विचारधारा और राजनीतिक मूल्यों से समझौता नहीं करने वाले बाला साहेब की सनातन संस्कृति व धर्म के प्रति उदारता प्रेरणीय है।    

Leave a comment