Delhi News: 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था चौकस की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। संसद सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के कारण सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक संसद सत्र के दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के.कामराज मार्ग, रायसीन रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर टैफिक ज्यादा रहेगा।
वैक्लपिक रास्ते सुझाए गए
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई वैक्लपिक मार्ग भी बताए हैं। यदि संभव हो तो लोग जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल आजाद रोड, कमाल अतातुर्क, पंचशील, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंडअबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव अपेक्षाकृत कम रहने की आशंका है। इससे लोग को अपने गंवव्य तक पहुंचने में दिक्कत ना हो।
Also read: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर पत्नी ने जताई आपत्ति, दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला
दिल्ली पुलिस ने की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी जानकारी, मार्ग परिवर्तन या सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देखते रहे। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1095011-258444444, इसके अलावा 8750871493 पर आप व्हाट्सएप भी कर सकते हैं।