Search KhabarFast

Press ESC to close

Sonam Wangchuk Hunger Strike: इस शर्त पर सोनम वांगचुक खत्म करेंगे भूख हड़ताल, संसद मार्च से पहले सरकार को दिया बड़ा संदेश

Sonam Wangchuk Hunger Strike: इस शर्त पर सोनम वांगचुक खत्म करेंगे भूख हड़ताल, संसद मार्च से पहले सरकार को दिया बड़ा संदेश

Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल की नाकामियों (जैसे पेपर लीक) की ज़िम्मेदारी लेती है, या अगर सांसद उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाया जाएगा, तो वह अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि वांगचुक ने सरकार के आगे अपनी तीन शर्तें रखी है। उन्होंने कहा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर।

1. सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल की नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की ज़िम्मेदारी लेती है या

2. मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचते हैं जहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे या

3. अगर मेरी सेहत या दूसरी वजहों से ऐसा करना मुमकिन नहीं होता है, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दिलाएं। सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आज़ादी पर रोक लगी हुई है।

इससे पहले रविवार को वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने भी कहा था कि वांगचुक अपनी भूख हड़ताल तब खत्म करेंगे जब "राजनीतिक नेता सफदरजंग अस्पताल में उनसे मिलेंगे" और उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि वे "शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा" उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनम कल अपनी भूख हड़ताल तब खत्म करेंगे जब राजनीतिक नेता सफदरजंग अस्पताल में उनसे मिलें और उन्हें भरोसा दिलाएं कि वे संसद के इस सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे, और इस सत्र का मुख्य मुद्दा शिक्षा में जवाबदेही और सुधार होगा।

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, अगर संसद के ज़रिए वह जवाबदेही तय नहीं होती है, तो वह अपना अनशन जारी रखेंगे। अस्पताल में दो दिन रहने के बाद भी उन्होंने अपनी भूख हड़ताल नहीं तोड़ी। इस बीच कि कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा संसद तक प्रस्तावित मार्च की खबरों के चलते अधिकारियों ने रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए। पुलिसकर्मी विरोध स्थल के आसपास नज़र रखे हुए देखे गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast