Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 20 july 2026: देश में मानसून का रौद्र रूप! 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं और बाढ़ का खतरा

Aaj Ka Mausam 20 july 2026: देश में मानसून का रौद्र रूप! 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं और बाढ़ का खतरा

Aaj Ka Mausam 20 July 2026:  देश के कई राज्यों में मानसून से फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग में देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच आने वाले 6 से 7 दिनों तक कई राज्यों में मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। वहीं IMD ने 20 जुलाई को देश के राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,  20 से 25 जुलाई के दौरान उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में बारिश का अलर्ट 

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई को राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। वहीं, बीते रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान  31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में जुलाई की सबसे गर्म रात रही। वहीं दूसरी तरफ यूपी में भी 20 से 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर चलने की संभावना है। 20 से 22 जुलाई के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जबकि 23 से 25 जुलाई के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच हरिद्वार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 84 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रशासन ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 20 से 23 जुलाई तक व्यापक बारिश, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SBI Loan Facility:अब डिजिटल ट्रांसजैक्शन के आधार पर मिलेगा लोन, SBI करने जा रहा सुविधा शुरू

SBI Loan Facility: भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कर्ज देने के लिए नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत लोन पात्रता का आकलन यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक निदेश अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी है।

BRICS में पीएम मोदी ने दिए कई बड़े संदेश, बोले- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी के मंच में बदलना होगा

दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के नेताओं को संबोधित करते हुए मानवता को भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपसी सहयोग के जरिए ही दुनिया की बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन

PM Modi Address BRICS Summit: दिल्ली में 12 सितंबर यानी शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने दुनियाभर के तमाम नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast