Search KhabarFast

Press ESC to close

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है। मेसी के इस संदेश को देखकर कई फैंस को लग रहा है कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर और विश्व कप का आखिरी मैच हो सकता है। फाइनल के बाद वो संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

मेसी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर अर्जेंटीना की पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक ग्रुप फोटो साझा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इन सभी सालों में सबसे खास बात सिर्फ खिताब या ट्रॉफियां जीतना नहीं था, बल्कि पूरी टीम का साथ और यह सफर था। उन्होंने कहा कि हर रोज एक साथ रहना, डटकर मुकाबला करना, मुश्किल समय में एक-दूसरे की सहायता करना और हर पल का मजा लेना सबसे खास रहा।   

Also read: ब्लू जर्सी पहनते ही बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के 5वें गेंदबाज बने; बादशाहत भी की हासिल

लियोनल मेसी ने अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और टीम के लिए काम करने वाले हर इंसान को धन्यवाद कहा, क्योंकि सबने मिलकर इस टीम को एक परिवार की तरह बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि कल मुकाबले का नतीजा चाहे जो भी हो, इस टीम ने पहले ही एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसे हम कभी भूल नहीं सकते और न ही कोई इसे मिटाया नहीं जा सकता। आखिर में उन्होंने लिखा लेट्स गो अर्जेंटीना।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast