Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today, 20 July 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार के दिन मेष-वृषभ-कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी खुशियों की चाबी, यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today, 20 July 2026, Aaj Ka Rashifal:  सोमवार के दिन मेष-वृषभ-कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी खुशियों की चाबी, यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today, 20 July 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 20 जुलाई 2026 सोमवार का दिन है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कुछ बदलाव होने की संभावना है। जिस वजह से कुछ राशियों को बड़ा फायदा होने के आसार नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ जातकों को अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। तो चलिए जानते है आपका आज का दिन कैसा रहेगा और किस के भाग्य के सितारे चमकेंगे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बहस से बचें। बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेंगी। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। भाई-बहन के साथ छोटा-सा विवाद संभव है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएं। संतान पक्ष को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के दिन वृषभ राशि के जातक अपने काम पर फोकस बनाएं रखें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें। ऑफिस के कामों को समय पर पूरा करें, नहीं तो बॉस नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी बड़े मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

टेंशन भरे माहौल के बाद मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सकारात्मकता महसूस होगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत के लिए खान-पान का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में एक बड़ा मौका हाथ लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश के मामलो में सावधानी बरतनी जरूरी है।  

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में बेफिजूल की गॉसिप से दूर रहें। करियर में कोई भी फैसला लेने से फैसले किसी बड़े से सलाह जरूर लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ शांत और अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आंखों संबंधी समस्या के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। करियर में कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने से रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों की मदद से काम समय पर पूरा होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन बाहर घूमने-फिरने पर थोड़ा खर्चा हो सकता है। परिवार में कुछ तनाव रह सकता है। समझदारी से मामले को हल करें।

Also read: अमरनाथ गुफा के 6 रहस्य: बर्फ का शिवलिंग, अमर कथा और आज भी दिखने वाले कबूतरों की मान्यता

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से बिगडे काम बनेंगे। ऑफिस और करियर दोनों में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर कहीं घूमने का प्लान बनेगा। संतान पक्ष मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों का विशेष रहेगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। लेकिन कारोबार में उथल-पुथल बनी रहेगी, इसलिए धैर्य से और समय पर काम पूरा करें। सेहत सामान्य रहेगी। ऑफिस में साझेदारी से काम करें। परिवार के साथ बातचीत बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई बड़े लाभ मिलेंगे। करियर में लिया गया फैसला आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी छिपी हुई काबिलियत सामने आएगी। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। बातचीत करने से जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव दूर होंगे। परिवार का माहौल थोड़ा गर्म रहेगा, लेकिन अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी में अटके काम पूरे होंगे। शिक्षा क्षेत्र में बच्चों को सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे है। परिवार को समय दें। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन कुंभ राशि वालों को किसी बात की चिंता सता सकती है। धन के मामले में किसी अन्य पर भरोसा न करें। लेकिन निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम संबंध में गहराई आएगी। परिवार और बच्चों के लिए समय जरूर निकालें। अनावश्यक खर्च से बचें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। किसी अन्य को अपने पारिवारिक उतार-चढ़ाव के बारे में न बताएं। संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरनाथ गुफा के 6 रहस्य: बर्फ का शिवलिंग, अमर कथा और आज भी दिखने वाले कबूतरों की मान्यता

जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक मानी जाती है। यह गुफा रहस्य, आस्था और पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Horoscope Today 21 July 2026, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार क सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहने वाला है आपका दैनिक राशिफल

Horoscope Today 21 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज 21 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन और फैसले लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा और अपनी सोच व व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast