Search KhabarFast

Press ESC to close

Anganwadi Vacancy 2026: इस राज्य के 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आंगनवाड़ी पदों पर निकली 500 से ज्यादा भर्तियां; तुरंत करें अप्लाई

Anganwadi Vacancy 2026: इस राज्य के 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आंगनवाड़ी पदों पर निकली 500 से ज्यादा भर्तियां; तुरंत करें अप्लाई

UP Anganwadi Vacancy 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रह रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (167) और आंगनवाड़ी सहायिका (341) के कुल 508 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार समय खत्म होने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं।

बता दें, यह भर्ती भोजपुर, गाजियाबाद शहर, लोनी, मुरादनगर और राजपुर ब्लॉकों में होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरु हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 07 अगस्त 2026 है।  

Also read: सोने में हल्की तेजी, चांदी हुई सस्ती; जानिए आज के ताजा भाव और खरीदारी से पहले जरूरी बातें

योग्यता पात्रता

  1. शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास होना जरूरी। Post Graduate वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  2. आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।

इस पोस्ट के लिए केवल महिला उम्मीदवार, जो उसी ब्लॉक का निवासी हो, ही अप्लाई कर सकती हैं।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
  2. इसके बाद होमपेज पर ‘New Anganwadi Worker Vacancy Registration’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स फिल करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  5. आखिर में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट लेना न भूलें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 September 2026: सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोना गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 47 रुपये की तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,54,290 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,443.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 813 अंक टूटा, IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast