FIFA World Cup Final:फीफा विश्व का फाइनल मुकाबला अर्जंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। जिसको लेकर परे विश्व में फाइनल मुकाबले का बुखार चढ़ा हुआ है। भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए केरल की सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में छु्ट्टी का ऐलान किया है। ताकी फैंस फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला देख सके।
छुट्टी में शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पेशेवर संस्थान शामिल हैं। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने फुटबॉल प्रशंसकों की सोशल मीडिया पर अपील को देखते हुए छुट्टी के निर्देश दिए।
केरल में फुटबॉल का क्रेज
बता दें कि अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 12:30 बजे शुरू होगा। इस कारण स्टूडेंट्स को अगले दिन सुबह क्लास अटेंड करने में दिक्कत होगी। बता दें कि फुटबॉल की केरल में काफी लोकप्रियता है। यहां खेल के प्रति जुनून देखने लायक होता है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम की जीत का अनोखे अंदाज में जश्न मनाते हैं। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान केरल के शहर और गांव फुटबॉल एरीना में बदले हुए नजर आते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टार्स के बड़े पोस्टर और कट-आउट सड़कों पर दिखाई देते हैं।
Also read: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस तो कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर
केरल के मंत्री ने क्या कहा
वहीं, केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने ऐलान किया कि पेशेवर कॉलेज व शिक्षण संस्थानों की 20 जुलाई को छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से स्टूडेंट्स को फुटबॉल के सबसे बड़े मुकाबले आराम से देख पाएंगे। आम शिक्षा मंत्री एन शम्सुद्दीन ने भी अपने अंतर्गत आने वाले विभाग के लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बच्चों अब खुश हो ना?' उन्होंने कहा कि सरकार ने फुटबॉल प्रशंसक स्टूडेंट्स की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया।