Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-US Ceasefire: ट्रंप का बड़ा यू-टर्न...होर्मुज खोलने की शर्त बनी गेमचेंजर, अमेरिका–ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम

Iran-US Ceasefire: ट्रंप का बड़ा यू-टर्न...होर्मुज खोलने की शर्त बनी गेमचेंजर, अमेरिका–ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम

US-Iran 14 Day Ceasefire:: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात को ईरान के साथ दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा कर दी है। यह फैसला ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोलने की शर्त पर लिया गया है। ट्रंप ने इसे दोनों तरफ से सीजफायर बताया है, जबकि इजरायल ने भी इस अस्थायी समझौते को स्वीकार कर लिया है। 

अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्तों का युद्धविराम 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर उन्होंने ईरान पर हमलों को दो हफ्ते के लिए रोकने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने की शर्त पर मैं ईरान पर बमबारी और हमलों को दो हफ्ते के लिए निलंबित करने पर सहमत हूं।' 

बता दें, यह घोषणा ट्रंप द्वारा दी गई 8 अप्रैल की शाम 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) की डेडलाइन से ठीक पहले आई, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान की सभ्यता को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान की ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पुलों पर बड़े हमलों की धमकी दी थी।

Also read: आज रात 8 बजे से पाकिस्तान में बंद का ऐलान, ईरान संकट के बीच Pak सरकार का बड़ा फैसला!

क्या हैं ईरान की 10 शर्तें? 

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस समझौते को स्वीकार कर लिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर हमले रुक जाते हैं तो अगले दो हफ्तों तक होर्मुज से जहाजों का सुरक्षित गुजर संभव होगा, जो ईरानी सशस्त्र बलों के समन्वय से होगा। ईरान ने इसे अपनी 10 सूत्रीय शांति योजना का हिस्सा बताया है।

  1. ईरान के खिलाफ भविष्य में कोई हमला न किया जाए।
  2. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का निरंतर नियंत्रण रहेगा। 
  3. यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति। 
  4. सभी प्रतिबंधों को हटाना। 
  5. संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना। 
  6. ईरान को मुआवजा देना तथा क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी।
  7. मिडिल-ईस्ट से अमेरिकी सैन्य बेस और सैनिक हटाए जाएं। 
  8. क्षेत्रीय संघर्षों का अंत यानी लेबनान (हिजबुल्लाह पर हमले), गाजा और अन्य मोर्चों पर सभी लड़ाइयां स्थायी रूप से समाप्त हों।
  9. स्थायी शांति और पुनर्निर्माण हो। 
  10. ईरान से द्वितीयक प्रतिबंध भी हटाए जाएंष

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI Propsal To Stop Fraud: डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। RBI ने ‘Stop Switch’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शक होने पर एक बटन दबाकर अपने बैंक खाते से होने वाले सभी नए डिजिटल डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे।

India-Nepal Relation: नेपाल को PM मोदी का बड़ा तोहफा...24 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज, IIT कैंपस और इनोवेशन हब बनाने का किया ऐलान

ndia-Nepal Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज सोमवार को मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह एक नई वीकली ट्रेन सर्विस है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। यह नई पैसेंजर सर्विस भारत और नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, साथ ही दो महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, जिनके बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast